मसाकली 2.0 से याद पिया की आने लगी तक, बॉलीवुड के वो गाने जिनके रीमिक्स ने फैंस का निकाल दिया रोना…



बॉलीवुड में धमाकेदार गाने तो बनते हीं हैं उनके रीमिक्स गाने भी अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। रेट्रो गाने को जब रीमिक्स करके संगीत के दीवानों के सामने पेश किया गया तो फैंस के ये गाने काफी पसंद आए। हालांकि पिछले काफी समय से कुछ ऐसे रीमिक्स गाने भी आए हैं जो दर्शकों को सुनना कुछ खास पसंद नहीं आया। तो चलिए आपको बताते हैं उन रीमिक्स सॉन्ग के बारे में जिन्हें दर्शकों ने ओरिजनल जितना पसंद नहीं किया।



जैसे ही आप एक दो तीन सुनते हैं तो आपकी स्टेज पर थिरकतीं माधुरी दीक्षित याद आ जाती हैं। फिल्म ‘तेजाब’ में माधुरी ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया था और दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आया था। हालांकि ‘बागी 2’ में जब जैकलीन इस गाने में नजर आईं तो फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।



फिल्म ‘दस’ को भले ही दर्शकों ने कुछ खास पसंद ना किया हो लेकिन फिल्म के इस ट्रैक को लोगों ने काफी पसंद किया था। सालों तक फैंस इस गाने को सुनते रहे। वहीं ‘बागी 3’ में एक बार फिर इस गाने को ऋद्धा और टाइगर के साथ रिक्रिएट किया गया था जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।



याद पिया की आने लगी 90 के दशक में हर टीनएजर का पसंदीदा गाना था। इस गाने को फाल्गुनी पाठक ने गाया था। वहीं कई सालों बाद दिव्या कुमार खोसला पर ये गाना रीमिक्स करके बनाया गया। इस गाने को बनाने की क्या जरूरत थी ये आज तक दर्शक नहीं समझ पाए।



फिल्म ‘इश्क’ में ये गाना काजोल, अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान पर फिल्माया गया था। ये गाना उन दिनों तो सुपरहिट हुआ ही था आज भी लोग इसे भूले नहीं। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और परीणीति चोपड़ा को लेते हुए एक बार फिर ये गाना ‘गोलमाल अगेन’ में रिक्रिएट किया था। हालांकि दर्शकों को पुराना गाना ही ज्यादा पसंद आया।



उर्मिला मातोंडकर ने छम्मा छम्मा गाने से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद ‘फ्रॉड सईंया’ में एली एवराम ने छम्मा छम्मा गाने पर डांस किया। हालांकि वो दूर दूर तक उर्मिला जैसा चार्म नहीं कायम कर पाईं और गाने को भी दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।



इस बात में कोई शक नहीं है कि नोरा फतेही एक कमाल की डांसर हैं। उनके डांस मूव्स भी काफी शानदार होते हैं। हालांकि ‘बाटला हाउस’ में उनके गाने ओ साकी साकी को दर्शकों ने इतना पसंद नहीं किया जितना कोइना मित्रा को किया गया था। साथ ही रीमिक्स गाने में संगीत से ज्यादा दर्शकों को शोर सुनने को मिला था।



इस गाने को रिमिक्स करने की क्या जरूरत थी ये दर्शक भी जानना चाहते हैं? ‘दिल्ली 6’ में मसाकली को जितना प्यार मिला था उतना ही मसाकली 2.0 को दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ी। इस गाने को सुनने के साथ ही दर्शको ने सिरे से खारिज कर दिया।


Post a Comment

0 Comments