रीना रॉय संग थे शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के चर्चे, सोनाक्षी को अपनी बेटी बताए जाने पर गुस्सा गई थीं अभिनेत्री …



बॉलीवुड में कई अभिनेता–अभिनेत्रियों के बीच अफेयर हुए हैं, जिनकी चर्चा भी खूब हुई है। लेकिन अफसोस की कुछ रिश्ते शादी की मंजिल तक पहुंच न सके। ऐसा ही कुछ हुआ था अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के साथ। दोनों के अफेयर के किस्से उन दिनों आम हुआ करते थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर आज भी लोग अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा या एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर अभिनेत्री रीना रॉय का जिक्र कर ही देते हैं। सिर्फ यही नहीं लोगों का मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती है। इस बात पर रीना ने एक बार प्रतिक्रिया भी दी थी। आज हम आपको सबकुछ बताने जा रहे हैं।



70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपने समय में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने साथ काम किया था और ये फिल्म हिट हुई थी। इसी के साथ इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। हर अखबार में रीना और शत्रुघ्न की प्रेम कहानी के किस्से छपने लगे थे।



शत्रुघ्न से रीना शादी करना चाहती थीं और उन्होंने अभिनेता को अल्टीमेटम भी दे दिया था। सिर्फ यही नहीं इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा फूट–फूटकर रोए भी थे। शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश‘ में भी किया गया। इस बायोग्राफी की लेखक भारती एस प्रधान ने निर्देशक पहलाज निहलानी के हवाले उस वाकये का जिक्र किया है जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को अंदर तक तोड़ दिया था और वो खूब रोए थे।



दरअसल, पहलाज निहलानी फिल्म ‘हथकड़ी‘ बनाई थी, इस फिल्म में शत्रुघ्न, रीना और संजीव कुमार लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसके बाद पहलाज ने इसी कास्ट को फिल्म ‘आंधी तूफान‘ में लेने का मन बनाया। लेकिन रीना ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। 



रीना ने पहलाज निहलानी से कहा, ‘अपने दोस्त से जाकर कह दो, वो अपना जवाब जल्दी दें। अगर वो हां कहते हैं तो मैं इस फिल्म में काम करूंगी वरना नहीं। मैंने फैसला कर लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं अगले 8 दिनों में कहीं और शादी कर लूंगी।‘ पहलान ने जाकर शत्रुघ्न को पूरा मामला बता दिया।



यह सुनकर शत्रुघ्न सिन्हा बौखला गए और उन्होंने तुरंत रीना रॉय को फोन लगा दिया और फोन पर वो जो फूटकर रोए, पहलाज निहलानी भी उन्हें इस तरह से रोता देख हैरान रह गए। उस वक्त उन्हें लगा मानो कोई बच्चा रो रहा हो। शत्रुघ्न सिन्हा को पहलाज ने पहली बार ऐसी हालत में देखा था। उनसे ये देखा नहीं गया और फिर हारकर शत्रुघ्न सिन्हा को समझाते हुए कहा, ‘उसे जाने दो, शादी कर लेने दो।‘ फिर यही पर शत्रु और रीना का रिश्ता खत्म हो गया था।


इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी। हालांकि, कई बार लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल को रीना रॉय की जैसी होने की बात कही है। इस पर लोगों को रीना ने करारा जवाब भी दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘सोनाक्षी मेरी तरह नहीं बल्कि अपनी मां पूनम सिन्हा की तरह दिखती हैं। जब मैंने फिल्म जख्मी में काम किया तो मुझे भी आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी कहा गया। डिंपल को नरगिस की बेटी कहा गया। फिल्म इंडस्ट्री में तो ये सिलसिला चलता रहता है। कुछ दिन बाद खत्म हो जाता है।‘ 


Next Post Previous Post