कभी साथ जीने मरने की कसमें खाते थे, यह स्टार्स, आज इनके रास्ते हो चुके हैं जुदा…



बॉलीवुड के सितारों के जीवन से जुड़ी बातों को जानने की जिज्ञासा अक्सर उनके फैन्स में देखने को मिलती रहती है। इन सितारों के ब्रेकअप और प्यार के किस्से खूब सुर्खियाँ बटोरते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के मशहूर सुपर स्टार्स के ब्रेकअप और लिंकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।


रणबीर कपूर – आलिया भट्ट – सिद्धार्थ मल्होत्रा



बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप किसी से भि छिपा नही है। यह दोनों कई बार साथ देखे गए हैं। लेकिन रणबीर कपूर से पहले आलिया भट्ट की नजदीकियाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थीं। फ़िल्म स्टूडेंट् ऑफ द ईयर की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और आलिया का अफेयर हुआ था।


रणबीर कपूर – कैटरीना –विक्की कौशल



मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों उरी फेम अभिनेता विक्की कौशल को डेट कर रहीं हैं। चर्चा यह भी है कि अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक दूसरे के बहुत करीब हैं। बता दें कि इससे पहले भी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर और सलमान खान के साथ जुड़ चुका है।


सलमान खान–ऐश्वर्या राय–विवेक ओबेरॉय



बॉलीवुड का सबसे अधिक विवादित लव ट्राइंगल सलमान ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय का लव ट्राइंगल रहा है। अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। इसके बाद ऐश्वर्या के लिए ही सलमान और विवेक ओबेरॉय में बहुत काफी लड़ाई हुई थी। लेकिन इस सब के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।


ऋतिक रोशन– कंगना रनौत– अध्ययन सुमन



अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के अफेयर के चर्चे ने एक समय में काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं। इन दोनों का अफेयर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अधिक विवादित अफेयर्स में से एक माना जाता है। फ़िल्म काइट्स की शूटिंग के दौरान ही दोनों कलाकारों में नजदीकियाँ बढ़ गई थीं। लेकिन फिर ऋतिक और कंगना ने अपनी राहें अलग कर लीं। इससे पहले कंगना का रिलेशनशिप अध्ययन सुमन के साथ था। लेकिन फिर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू के दौरान अध्ययन सुमन ने बताया था कि कंगना उनके साथ मारपीट भी किया करती थी।


शहीद कपूर– करीना कपूर – सैफ अली खान



मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर का रिलेशनशिप खूब चर्चा में रहा था।इस दौरान इन दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल भी हुए थे। लेकिन फ़िल्म जब से मेट के दौरान इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। और बाद में करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली।


रणबीर कपूर– दीपिका पादुकोण– रणवीर सिंह



अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी। खबरों के मुताबिक रणबीर ने दीपिका के साथ बेवफाई की थी,जिस कारण इनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई साल एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली।


फ़रहान अख्तर– श्रद्धा कपूर–आदित्य रॉय कपूर



आशिकी 2 फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और इसी फिल्म में इनके कोस्टार आदित्य रॉय कपूर के अफेयर के चर्चे इसी फिल्म से शुरू हुए थे। इनके लव अफेयर भी बहुत सुर्खियों में रहा। लेकिन इन दोनों का रिलेशनशिप बहुत ज्यादा समय तक नही चल सका। इसके बाद फ़िल्म रॉकऑन 2 की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और फहरान की नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन इन दोनों के ऊपर इनके घर वालों का दवाब रहा जिस कारण इनका रिश्ता लम्बे समय तक नही चल सका।

Next Post Previous Post