Welcome to Lantro UI! Test link Buy now!

Afganistan में तालिबान दे रहा शांति का भरोसा, लेकिन लोगों में दहशत बरकरार, #Afganistan Breaking News



Breaking News:-

अफगानिस्तान में तालिबान नई सत्ता संभालने जा
रहा है। उसकी तरफ से लगातार आश्वासन दिए
जा रहे हैं कि यहां किसी को खतरा नहीं होगा। वह
किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं
करेगा। साथ ही उसने महिलाओं को भी भरोसा दिया
है कि उनके खिलाफ सख्ती नहीं बरती जाएगी और
उन्हें उनका हक दिया जाएगा। लेकिन तालिबान के
इतिहास को देखते हुए उसपर किसी को यकीन नहीं
हो रहा है। यही वजह है कि देश छोड़ने का सिलसिला
लगातार जारी है। लोगों में दहशत बरकरार है और हर
तरफ अफरा तफरी का माहौल है।
इस बीच अफगानिस्तान से लोगों के निकलने का
सिलसिला जारी है। अमेरिकी फौज ने अब तक
3200 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला है। तमाम
दूसरे देश भी अपने नागरिकों और अपने मददगार
लोगों को निकाल रहे हैं।
तालिबान ने अफगानिस्तान में आम माफी का एलान
किया और महिलाओं को अपनी सरकार में शामिल
होने का आग्रह किया। उसने सरकारी कर्मचारियों से
काम पर वापस लौटने का आग्रह भी किया। इस बार
वह महिलाओं को कार्यस्थलों पर लेने के लिए मजबूर
है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह इस बार अपनी
छवि बदलकर चीन, अमेरिका और दूसरे देशों का
समर्थन जुटाना चाहता है।

तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य
एनामुल्लाह समांगानी ने कहा, तालिबान सरकार का
ढांचा अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन हमारे तजुर्बे
के आधार पर, इसमें पूर्ण इस्लामी नेतृत्व होना चाहिए
और सभी पक्षों को इसमें शामिल करना चाहिए।
दोस्तों, क्या तालिबान पर भरोसा किया जा सकता है?
क्या है आपकी राय हमें ज़रूर बताएं।

Rate this article

MY SELF RML UIKEY, I AM PROFESSIONAL BLOGGER I POST HERE TECHNICAL RELATED ARTICLES ON DAILY BASIS - MY TOPICS ARE RELATED TO WEBSITE DEVELOPMENT, MOBILE APP DEVELOPMENT, APPLICATION INFORMATION, LAT…

Post a Comment